दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
इनदिनों बोकारो में लगातार वायरल बुखार और खांसी की मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सदर अस्पताल के आंकड़े के मुताबिक हर रोज लगभग एक सौ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अन्य अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुए हैं। यदि हम बात करें एक सप्ताह पूर्व की तो बाल सुधार गृह में बंद 24 कैदी अचानक बीमार पड़ गए थे जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हलांकि सभी बाल कैदियों को स्वस्थ कर पुनः उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर एनपी सिंह ने कहा कि मरीजो की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है लेकिन हमारे डॉक्टर मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी बारिश एवं मौसम में लगातार हुई परिवर्तन के बाद संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से ताजा खाना खाने, गर्म पानी पीने की सलाह देते हुए कहा कि डरने की बात नहीं है, एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बारिश में भींगने के साथ ही बुखार, सिर में दर्द, खांसी की शिकायतें हो रही हैं। सावधान रहने की जरूरत है।