लोकेशन=कन्या प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी
कन्या प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा में प्रधानाध्यापक द्वारा अपने सौजन्य से प्रत्येक बच्चों को नि:शुल्क बैग प्रदान किया गया। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
बताते चलें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि 113 बच्चों को नि:शुल्क बैग प्रधानाध्यापक उमाकांत शुक्ल द्वारा प्रदान करना निसंदेह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर बच्चे प्रत्येक दिन इसका उपयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे प्रतिभा की कमी नहीं है केवल प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव ने कहा कि निशुल्क बैग मिलने से बच्चों को पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को विद्यालय नियमित भेजना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। और अभिभावकों को इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा सभी बुनियादी सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने कहा कि अभिभावकों के देखरेख से ही बच्चों कों सही दिशा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में भी सरकारी विद्यालय में सर्वाधिक योग्य शिक्षक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब बच्चों का ठहराव रहेगा तो निश्चित तौर पर उन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है महज अभिभावकों के देखरेख की कमी होती है। उन्होंने कहा कि अभिभावक को शिक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। इसी क्रम में प्रधानाध्यापक उमाकांत शुक्ल ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले समय में भी बच्चों के हित में निरंतर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से परिषदीय विद्यालयों में ही प्रवेश दिलाने की अपील की।उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार सदैव शिक्षा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करता है। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश यादव, और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान मोहम्मद असलम, मक्खन लाल, हृदय विकास पांडे, आलोक नाथ वर्मा, दुर्गेश सोनी, योगेंद्र सिंह, श्रीराम पाठक, छाया जायसवाल, सुभाष चंद, निधि चतुर्वेदी, एआरपी सूर्य नारायण चतुर्वेदी, सभासद सचिन चौधरी, व प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव लखन सहित तमाम लोग मौजूद रहे मौजूद रहे।