मोतिहारी
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं नगर आयुक्त आशीष कुमार ने शनिवार को धर्म समाज चौक से मठिया एनएच रोड तक निर्माणाधीन नाला एवं सम्राट अशोक भवन का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गौरव, सहायक अभियंता विश्वजीत कुमार, कनीय अभियंता कुंदन कुमार एवं नितेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी/संवेदक को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम होने के कारण कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य की प्रगति पर सतत निगरानी रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा। वहीं नगर आयुक्त ने भी नगर विकास से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए आवश्यक समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।