राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता /गांडेय

​पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय के परिसर में गुरुवार संध्या को छात्रों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब पानी और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र कैंपस के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए। छात्रों का आरोप है कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय विद्यालय प्रशासन और आचार्यों द्वारा उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है।

*​हंगामे के बीच नोक-झोंक*

​प्रदर्शन के दौरान विद्यालय परिसर में भारी हंगामा देखने को मिला। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शन कर रहे छात्रों और आचार्यों के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। सूचना के अनुसार, आचार्य एस. एन  मिश्रा मौके पर पहुंचे और छात्रों को अपनी मांगें उठाने को लेकर जोरदार फटकार लगाई, जिसका वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं।

*​पत्रकारों से बनाई दूरी, गेट पर जड़ा ताला*

​जब स्थानीय पत्रकारों को इस पूरे घटनाक्रम और छात्रों के हंगामे की सूचना मिली, तो वे वस्तुस्थिति की जानकारी लेने और विद्यालय प्रबंधन तथा आचार्य से बातचीत करने के लिए विद्यालय पहुंचे। हालांकि, मीडियाकर्मियों के पहुंचते ही विद्यालय प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए मुख्य गेट पर ताला जड़कर विजुवल लेने से का प्रयास किया गया।
आचार्य और अन्य शिक्षकगण पत्रकारों से पूरी तरह दूरी बनाते हुए नजर आए और इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते दिखे।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के आवासीय परिसर में लंबे समय से छात्र-छात्राएं पानी की किल्लत, बिजली कटौती और अन्य व्यवस्थागत समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन्हीं समस्याओं से परेशान होकर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने का प्रयास किया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण मामला तूल पकड़ गया।
​खबर लिखे जाने तक विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे छात्रो में रोष ब्यापक है।