बेरमो/बोकारो
मिथलेश कुमार
रफ़्तार संवाददाता
गोमिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चीतु में नए सिरे से विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर्यवेक्षिका राखी कुमारी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन रविदास की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस संबंध में पर्यवेक्षिका राखी कुमारी ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने में ग्रामीणों और विद्यालय परिवार का सहयोग काफी सराहनीय रहा। कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है और इसमें दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। वहीं प्रधानाध्यापक मदन रविदास ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई समिति, विद्यालय के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।