संवाददाता: राजन साहू, कानपुर
कानपुर। ओडिशा के रोशन इन दिनों साइकिल से पूरे भारत की यात्रा पर निकले हैं। "एक साइकिल, एक सपना, एक भारत" का संदेश लेकर चलने वाले रोशन का उद्देश्य देश की संस्कृति, धार्मिक स्थलों और एकता का संदेश देना है।
कानपुर–प्रयागराज मार्ग पर सफर के दौरान रोशन ने त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित हाईवे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता, सुगम यातायात और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं ने उनकी यात्रा को बेहद आसान और सुरक्षित बना दिया।
रोशन ने बताया कि अब तक वह कई राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। त्रिवेणी संगम हाईवे पर सफर का अनुभव शानदार रहा। बेहतर सड़क और रास्ते में मिलने वाली सुविधाओं के कारण लंबी दूरी तय करना आसान हुआ।
उनका कहना है कि ऐसे आधुनिक हाईवे धार्मिक पर्यटन, व्यापार और आम यात्रियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं। ऐसे हाईवे देश को जोड़ने के साथ-साथ यात्रियों के सफर को सुरक्षित और यादगार बना रहे हैं।