ओम प्रकास तिवारी
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण की प्रतिभाशाली तलवारबाज पुष्पांजलि कुमारी का भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE), सिगरा, वाराणसी के लिए चयन हुआ है। पुष्पांजलि वर्तमान में SAI द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (तलवारबाजी), मोतिहारी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
पुष्पांजलि ने 22 से 24 जुलाई 2026 तक वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। चयन के बाद उन्हें SAI की ओर से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के साथ आधुनिक खेल उपकरण, भोजन एवं आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
पुष्पांजलि पिछले तीन वर्षों से खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, मोतिहारी में प्रशिक्षक राजन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तलवारबाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
पुष्पांजलि की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी अंकित कुमार, अरविंद पांडेय (उच्च वर्गीय लिपिक), रमेश कुमार सहित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के सभी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।