ओम प्रकास तिवारी /मोतिहारी
छात्रावासों में रह रहे छात्रों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने आज *जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास, लुअठहाँ, मोतिहारी* का औचक निरीक्षण किया।

*सफाई और सुरक्षा पर दिया जोर*  
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावासी छात्रों के कमरों एवं छात्रावास प्रांगण की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास के पिछले भाग में उपज गई *जंगल-झाड़ी को यथाशीघ्र साफ* कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

साथ ही छात्रावास में *पर्याप्त मात्रा में पंखा एवं अग्निशामक यंत्र* की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। डीएम ने शौचालयों की *नियमित साफ-सफाई* कराने पर विशेष बल दिया।

*मौजूद रहे अधिकारी*  
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात सहायक समाहर्ता  राजकृष्ण झा  सदर अनुमंडल पदाधिकारी  अरुण कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी  संतोष कुमार पांडे उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।