लोकेशन=कांशीराम आवास, डारीडीहा,बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी

 बस्ती जिले के डारीडिहा में स्थित काशीराम आवास योजना में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज लोगों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। पानी पीने का संकट गंदगी और सफाई व्यवस्था की बदहाली से परेशान लोगों ने आवास परिसर बने टेबल के पास धरना प्रदर्शन कर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई महीनों से नगर पालिका से शिकायत की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ना ही नगर पालिका अध्यक्ष इस समस्या के समाधान के बजाय केवल आश्वासन दे रहे हैं।
आवासीय परिसर के लोगों का कहना है कि पानी की टंकी होने के बावजूद दूसरे और तीसरे मंजिल तक पानी नहीं पहुंचता। आवास में दर्जनों सरकारी नल खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जो पानी आता भी है, वह गंदा और दूषित होता है। मजबूरी में लोग उसी पानी का उपयोग करने को विवश हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
स्थिति केवल पानी तक सीमित नहीं है। पूरे परिसर की नालियां गंदगी बजबजा रहीं हैं  नालियों की नियमित सफाई नहीं होती। जगह-जगह जलभराव, बदबू और कूड़े के ढेर से वातावरण दूषित बना हुआ है। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोग फैलने की आशंका लोगों को सता रही है।
धरने में शामिल महिलाओं ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का सबसे अधिक बुरा हाल है। पानी भरने के लिए निचे  क्वार्टर से ले जाना पड़ता है और कई बार  निजी साधनों से पानी खरीदना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि गरीबों के लिए बनाई गई आवास योजना में रहने वाले परिवार आज बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई खराब सरकारी नलों की मरम्मत नहीं हुई और नालियों की नियमित सफाई शुरू नहीं कराई गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मौजूद लोगों तत्काल स्थायी समाधान की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की। मौके पर सबनम, मालती देवी,माया, रामादेवी, प्रिया, रेशमा, नैना,बिब्बो, सीता,गुलाब,जाकीर हुसैन, दुर्गेश कुमार,गुलाम अली, मंजू,रेखा देवी,सबनम, आदि मौजूद रहे।