मोतिहारी।जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए *पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी* ने बुधवार को *मलाही और पहाड़पुर थाना* का औचक निरीक्षण किया।

*क्या-क्या किया निरीक्षण*  
निरीक्षण के दौरान एसपी ने दोनों थानों में *लंबित कांडों की समीक्षा* की। अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही थाना परिसर, अभिलेख, शस्त्र, वाहन और *पुलिस रसोईघर* की भी जांच की गई। एसपी ने साफ-सफाई, अनुशासन और समय पर भोजन उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*पुलिस को दिए निर्देश*  
एसपी ने थाना अध्यक्षों और जवानों को जनता से मधुर व्यवहार, गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान होना चाहिए।

*पुलिस का संदेश*  
मोतिहारी पुलिस ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

 
मलाही एवं पहाड़पुर थाना का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी।

*नारा: मोतिहारी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर....*

-