बजट सत्र के अंतिम दिन दिखी सरहुल पर्व के आगाज की झलक... मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पारंपरिक परिधान में पहुंची विधानसभा
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सरहुल पर्व का आगाज देखने को मिला। यह पर्व झारखंड की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो प्रकृति की पूजा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
इस अवसर पर कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पारंपरिक परिधान में विधानसभा में उपस्थित हुईं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट के सभी मंत्रियों तथा पक्ष और विपक्ष के विधायकों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
मंत्री ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल के आगाज का अहसास राजधानी रांची में लगे सरना झंडा से हो रहा है। इस पर्व के प्रति उत्साह हर तरफ देखा जा रहा है। सरहुल पर्व न केवल खुशी मनाने का अवसर है बल्कि यह समाज में सभ्यता परंपरा और संस्कृति को मजबूती प्रदान करने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस समय खुशियों को अपने प्रियजनों के साथ साझा करना आवश्यक है और उन्हें शुभकामनाएं देना चाहिए।

Raftaar Media | सच के साथ