गांडेय:राजु मंडल: प्रखंड के महेशमुंडा स्थित कोयरीडीह में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को भक्ति की अविरल धारा बही। यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता रानी के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
​वैदिक विधान से पूजा-अर्चना
​यज्ञाचार्य सुबोध उपाध्याय के नेतृत्व में पुरोहितों की टीम ने मंडप में स्थापित विभिन्न वेदियों की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। मुख्य यजमान ने सपरिवार पूजन कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर तक श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाते दिखे।
​बता दें कि यह महायज्ञ 4 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है, जो नौ दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह चंडी पाठ और संध्या आरती का आयोजन हो रहा है। वहीं, रात्रि में यज्ञाचार्य सुबोध उपाध्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मुकुल कृष्ण जी महाराज द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए कोयरीडीह, डहुआटांड, कुसुम्भा, तेलझारी, धर्मपुर, गिरिडीह, महेशमुंडा समेत दर्जनों गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
​प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत
​महायज्ञ के दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों ने मत्था टेका और कथा का आनंद लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे.​प्रमुख राजकुमार पाठक 
समाजसेवी ​अर्जुन बैठा
पूर्व प्रमुख ​मनीषा पांडेय 
​भरत लाल शर्मा
​अनिल पांडेय, राजेश सिन्हा, अरुण पांडेय, यदुनंदन पाठक एवं अन्य।
​यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के सभी सदस्य और स्थानीय ग्रामीण दिन-रात तत्परता से जुटे हुए हैं।