विरेन्द्र रॉय हुगली: हुगली जिले की चांपदानी नगरपालिका में बड़ा सियासी भूचाल। नगरपालिका के चेयरमैन *सुरेश मिश्रा*, वाइस चेयरमैन *विनय साव* सहित 20 पार्षदों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। 2 पार्षदों का इस्तीफा अभी भी सस्पेंस चल रहा हैं।
" *इस्तीफें पर चेयरमैन सुरेश मिश्रा की प्रक्रिया* "
इस्तीफे की वजह बताते हुए चेयरमैन ने कहा, "प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है। उसके बाद से नगरपालिका चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
पिछली सरकार को भी हमने कई बार क्षेत्र के विकास और समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, उसे भी हमने समस्याओं की जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही।
जब हम लोगों को सही से सेवा नहीं दे पाएंगे तो कुर्सी पर बैठकर क्या फायदा। इसी वजह से हमने इस्तीफा देने का फैसला लिया।"
उन्होंने बताया कि इस्तीफा देने से पहले पार्टी के उच्च नेतृत्व को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। आगे क्या करना है इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
*स्थानीय असर:*
स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी पार्षदों के एक साथ इस्तीफे से नगरपालिका के रोजमर्रा के कामकाज और जनसेवाओं पर असर पड़ सकता है। अब जिला नेतृत्व और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी नजर है।