ओम प्रकास तिवारी
मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), मोतिहारी के जवानों ने 24 बोरी यूरिया खाद, एक प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं चार साइकिल जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया गया।
एसएसबी के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सीमा चौकी बडहरवा के जवानों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल एवं साइकिल के माध्यम से यूरिया खाद भारत से नेपाल की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कमांडेंट श्री प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में तत्काल विशेष गश्ती दल का गठन किया गया।
करीब 5:45 बजे सहायक उप निरीक्षक (सा.) विजय कुमार के नेतृत्व में चार अन्य जवानों के साथ गश्ती दल को सीमा स्तंभ की दिशा में रवाना किया गया। सीमा स्तंभ के समीप पहुंचने के दौरान जवानों ने एसएसबी बलुआ पोस्ट एवं सैनिक रोड के पास मिठाई की दुकान के बीच ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कच्चे रास्ते से कुछ लोगों को यूरिया की बोरियां लेकर नेपाल की ओर जाते देखा।
जवानों को देखते ही यूरिया ले जा रहे लोग घबरा गए और मोटरसाइकिल, साइकिल एवं यूरिया की बोरियां मौके पर छोड़कर भागने लगे। गश्ती दल ने पीछा कर गोपाल राय, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता परमानंद राय, निवासी बलुवा, पोस्ट बिजबनी, जिला पूर्वी चंपारण को पकड़ लिया।
इसके बाद आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों से 24 बोरी यूरिया खाद, चार साइकिल एवं एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई। स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में बरामद सामान की नियमानुसार जब्ती सूची तैयार की गई।
एसएसबी के अनुसार, जब्त सामान एवं पकड़े गए व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए समवाय मुख्यालय लाया गया। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद यूरिया खाद, साइकिल एवं मोटरसाइकिल को नियमानुसार सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध भी नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
71वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष गश्त, नाका और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। वाहिनी ने सीमावर्ती ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी एसएसबी सीमा चौकी को सूचना दें।भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया तस्करी का प्रयास विफल
71वीं वाहिनी एसएसबी की कार्रवाई, 24 बोरी यूरिया, प्लेटिना बाइक और चार साइकिल जब्त; एक व्यक्ति गिरफ्तार
ओम प्रकास तिवारी
मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), मोतिहारी के जवानों ने 24 बोरी यूरिया खाद, एक प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं चार साइकिल जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया गया।
एसएसबी के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सीमा चौकी बडहरवा के जवानों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल एवं साइकिल के माध्यम से यूरिया खाद भारत से नेपाल की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कमांडेंट श्री प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में तत्काल विशेष गश्ती दल का गठन किया गया।
करीब 5:45 बजे सहायक उप निरीक्षक (सा.) विजय कुमार के नेतृत्व में चार अन्य जवानों के साथ गश्ती दल को सीमा स्तंभ की दिशा में रवाना किया गया। सीमा स्तंभ के समीप पहुंचने के दौरान जवानों ने एसएसबी बलुआ पोस्ट एवं सैनिक रोड के पास मिठाई की दुकान के बीच ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कच्चे रास्ते से कुछ लोगों को यूरिया की बोरियां लेकर नेपाल की ओर जाते देखा।
जवानों को देखते ही यूरिया ले जा रहे लोग घबरा गए और मोटरसाइकिल, साइकिल एवं यूरिया की बोरियां मौके पर छोड़कर भागने लगे। गश्ती दल ने पीछा कर गोपाल राय, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता परमानंद राय, निवासी बलुवा, पोस्ट बिजबनी, जिला पूर्वी चंपारण को पकड़ लिया।
इसके बाद आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों से 24 बोरी यूरिया खाद, चार साइकिल एवं एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई। स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में बरामद सामान की नियमानुसार जब्ती सूची तैयार की गई।
एसएसबी के अनुसार, जब्त सामान एवं पकड़े गए व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए समवाय मुख्यालय लाया गया। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद यूरिया खाद, साइकिल एवं मोटरसाइकिल को नियमानुसार सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध भी नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
71वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष गश्त, नाका और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। वाहिनी ने सीमावर्ती ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी एसएसबी सीमा चौकी को सूचना दें।