गोवर्धन रजक/धनबाद (टुंडी): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतनीकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को धनबाद के टुंडी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विशाल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।BLO और राजनीतिक दलों के बीच सामंजस्य पर जोरबैठक में बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों (BLA) को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की विश्वसनीयता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी दल अपने-अपने बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) के साथ बेहतर सामंजस्य बिठाएं।30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा घर-घर सत्यापन अभियानबीडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत नए और योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने, अशुद्धियों को सुधारने और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना पत्र भरेंगे। इसके बाद स्क्रूटनी कर रिपोर्ट सहायक निर्वाचन अधिकारी (ERO) के पास जमा की जाएगी।कोई भी योग्य नागरिक न छूटेबैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।बैठक में ये रहे मौजूदइस कार्यशाला में मुख्य रूप से बीपीआरओ बबलेश शाह, कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार सिंह के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू, रसीद अंसारी, तिलक मंडल, छुटू अंसारी, बबलू सिंह, कन्हाई दा, सरबण बेसरा, सन्तु किस्कू, इस्लाम अनवर, रुस्तम काज़ी, इम्तियाज अंसारी और अकरम हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।