भाजपा वरिष्ठ नेता सुखी गंझू ने पिपरवार क्षेत्र के बेंती सुभाष नगर दामोदर नदी का रास्ता के जंगल में विजन ग्राम निवासी भोला गंझू का मृत शव मिलने की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक बताया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में भय एवं आक्रोश का माहौल है।स्वर्गीय भोला गंझू अपने पीछे पत्नी के साथ दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनका भविष्य अब अधर में लटक गया है। हम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की अविलंब उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों/हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने।साथ ही प्रशासन से यह भी मांग है कि मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा, बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था तथा परिवार के भरण-पोषण हेतु आजीविका की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।