कावड यात्रा में पुलिस का मानवीय आया सामने चेहरा
रोहित कुमार/बिजनौर: बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी बाबा की पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है जहां लाखों शिवभक्तों की आस्था के सैलाब के बीच कावड यात्रा मार्गो पर बिजनौर पुलिस का कड़ा पहरा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री प्रकाश कुमार सीओ नगीना अंजनी कुमार थाना कोतवाली देहात थानाअध्यक्ष प्रवेज कुमार की उपस्थिति में थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदूपुर बोर्डर अकबराबाद चौकी चौराहा गौसपुर चौराहा नहटौर तिराहा कावड़ मार्गो का निरक्षण किया sp ग्रामीण ने निरक्षण के दौरान कावड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर सतर्कता एवं यातायात व्यवस्था चेक कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही गौसपुर तिराहे पर सैकड़ों शिवभक्तों को फल व दूध वितरित किए जब आस्था उमड़ी लाखों में तब सुरक्षा बनी बिजनौर पुलिस कावड़ मार्गो पर दिखा सेवा और सतर्कता का अद्भुत संगम।
Raftaar Media | सच के साथ