Iran Acid Rain : तेहरान में ‘काली बारिश’ से हड़कंप, हवाई हमलों के बाद आसमान से गिरे तेल मिश्रित कण; लोगों को घरों में रहने की सलाह
Tehran में रविवार सुबह लोगों ने एक अजीब और चिंताजनक दृश्य देखा। आसमान में चटक रंगों के बादल नहीं बल्कि बिल्कुल काले बादल (Black Clouds) दिखाई दिए और शहर में काले रंग की बारिश (Black Rain) होने की खबर सामने आई। इस असामान्य बारिश के बाद सरकार ने लोगों को घरों के अंदर रहने (Stay Indoors Advisory) की सलाह दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बारिश की बूंदों में तेल और धुएं के कण (Oil Residue & Smoke Particles) मिले होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारिश के संपर्क में आने से सिरदर्द (Headache), सांस लेने में दिक्कत (Breathing Problem) और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। कुछ विशेषज्ञ इसे अम्लीय वर्षा (Acid Rain) जैसी स्थिति भी बता रहे हैं, जो लंबे समय में गंभीर बीमारियों यहां तक कि कैंसर (Cancer Risk) का कारण बन सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्थिति हाल ही में हुए हवाई हमलों (Air Strikes) के बाद बनी है। बताया जा रहा है कि Israeli Air force ने ईरान के कई तेल प्रतिष्ठानों (Oil Facilities) को निशाना बनाया। इन हमलों में राजधानी तेहरान और Alborz province l के कई तेल भंडारण केंद्र और ट्रांसफर स्टेशन प्रभावित हुए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन प्रमुख स्थानों को नुकसान पहुंचा उनमें Shahran oil depot , Tehran Refinery और karaj का एक तेल डिपो शामिल है। खासकर शहरान ऑयल डिपो से सामने आए दृश्य बेहद भयावह थे, जहां तेल सड़कों पर फैल गया और आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक रात के समय कई जोरदार विस्फोट (Explosions) हुए, जिससे आसमान लाल रोशनी से चमक उठा। कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे रात का अंधेरा दिन में बदल गया हो। कराज के एक निवासी ने बताया कि पहले तेज चमक (Flash) दिखाई दी और फिर जोरदार शॉकवेव (Shockwave) महसूस हुई।
हमलों के बाद पूरे शहर में धुएं का घना गुबार (Thick Smoke Cloud) फैल गया। अगले दिन तेहरान का आसमान धुएं की चादर से ढका नजर आया और सूरज तक दिखाई नहीं दे रहा था। कई इलाकों में हवा में जले हुए ईंधन (Burning Fuel Smell) की तेज गंध भी महसूस की गई।
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार वायु गुणवत्ता (Air Quality Monitoring) पर नजर रख रहे हैं। वहीं Esmail Baghaei ने कहा कि इन हमलों के कारण हवा में खतरनाक रसायन (Toxic Substances) फैल रहे हैं, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।
स्थानीय लोगों का दावा है कि इस काली बारिश के बाद इमारतों, सड़कों और गाड़ियों पर तेल जैसी गंदगी (Oily Residue) जम गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल डिपो और रिफाइनरियों में लगी आग से उठे धुएं और कणों के कारण इस तरह की असामान्य बारिश हो सकती है।
Raftaar Media | सच के साथ