संवाददाता: राजन साहू, कानपुर
कानपुर: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के वसंत विहार में सोमवार को एक ट्रांसपोर्टर ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार मृतक मौरंग मंडी से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबार से संबंधित था। सूचना मिलते ही हनुमंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।