रफ्तार मीडिया / संवाददाता जामताड़ा।
जामताड़ा दुमका रोड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड के विकास और आम जनता के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। झामुमो नेता रविंद्र नाथ दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह है। जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश साव ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि झामुमो कार्यकर्ता संगठन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे।वही जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य को विकास की नई दिशा मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।वहीं सगीर खान ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर आनंद टुडू, रविंद्र नाथ दुबे, सगीर खान, चमेली देवी, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, इम्तियाज अंसारी, रणदीप गुप्ता , साकेत सिंह,सादिक अंसारी, अमित कुमार मंडल, महेंद्र टुडू, विष्णु देव मुर्मू, रामजी यादव, सुलेखा राय, मेरी मारांडी, छाया दास, झामुमो युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ताहा अंसारी, असीदुल अंसारी , तनवीर आलम , सुधांशु शेखर , ज़ाहिद करीम , जाबेद अंसारी समेत कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। इसके अलावे कार्यक्रम के अंत में सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।