फतह सिंह उजाला
पटौदी। हरियाणा सरकार विद्यालयों में खेलो को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पटौदी ब्लॉक में विभिन्न खेलों की अंतर विद्यालय प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी है । शिक्षा विभाग ने एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेवारी पटौदी की टारगेट पिस्टल शूटिंग एकेडमी को दी। इस एकेडमी के संचालक मोहित शर्मा व कोच गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभ आरंभ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेश तंवर ने पिस्टल से एक एक शॉट चलाकर किया ।
इस प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ी आए। इनमें डी ऐ वी स्कूल पटौदी, पाथफाइंडर स्कूल, वेस्ट एकेडमी स्कूल पटौदी, एम बी एल एम स्कूल बिलासपुर, मैत्री स्कूल बोहडा कला, एच सी एम स्कूल खोड, जी ए वी स्कूल पटौदी, दलीप पब्लिक स्कूल मानेसर के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष की श्रेणी के खिलाड़ी आए। महिला श्रेणी के मैच अलग हुए थे । लड़कों की 14 वर्ष की श्रेणी में रीदीत जांगड़ा आर पी एस स्कूल सिद्धावली ने प्रथम स्थान , सौरभ जांगड़ा एच सी एम स्कूल खोड ने दूसरा स्थान, प्रयाग यादव जी ए वी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष की बालिका श्रेणी में दिव्यांशी यादव एच सी एम खोड ने प्रथम, स्थान प्राप्त किया । 14 वर्ष की राइफल शूटिंग श्रेणी में हिमाद्रि यादव मैत्री स्कूल वोहडा स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष की श्रेणी में मियांश यादव, दीपिका स्कूल सिद्धावली ने प्रथम स्थान, मुदित वेस्ट एकेडमी ने दूसरा स्थान और ओम यादव डी ए वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । 17 वर्ष की बालिका श्रेणी में प्रिय एच सी एम खोड स्कूल ने प्रथम, इशिका एच सी एम खोड ने दूसरा स्थान और भावना एच सी एम खोड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष की बाल श्रेणी में प्रथम गौरव वेस्ट एकेडमी ने प्रथम, दीपांशु एम बी एल एम सिद्धावली ने दूसरा और भविष्य एम बी एल एम खोड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
वैभव पाथ फाइंडर ने इस प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग की तरफ से शैलेन्द्र प्रधानाचार्य राजकीय बाल विद्यालय पटौदी खंड इंचार्ज, संदीप पी टी आई नानुकला इस प्रतियोगिता के इंचार्ज के रूप में मनोनीत होकर आए । मुख्य अतिथि ने इसी एकेडमी के चार खिलाड़ी खुशी, रिया, प्रिया, मिताश जिन्होंने इंडिया टीम की ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया, उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मुक्केबाज एडवोकेट सुधीर मुदगिल, डी पी ई डाल सिंह, मंजीत, मुकेश, पार्षद राकेश बबल, मनोज पार्षद, मुनफेद पार्षद, जर्मन सैनी पूर्व उप प्रधान, आश मोहम्मद, मोहित पार्षद, नरेश पांचाल पूर्व पार्षद, चमन लाल शर्मा पूर्व प्रधान उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अंत में एकेडमी के संचालक मोहित शर्मा व कोच गोपाल शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया ।