कासगंज: कासगंज जनपद में अपनी सेवा के दौरान अधिवर्षता आयु  पूर्ण करने वाले 02 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन कार्यालय में गरिमामयी माहौल के बीच सेवानिवृत्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, कासगंज द्वारा दोनों पुलिस कर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों द्वारा विभाग को दी गई उत्कृष्ट, निष्ठावान और सराहनीय सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में लंबा कार्यकाल पूरा करना और अपने कर्तव्य का कुशलतापूर्वक निर्वहन करना एक गौरवशाली उपलब्धि है।
इस विदाई समारोह में जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के आगामी जीवन के सुखमय होने की कामना करते हुए उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया।

रिपोर्ट जितेंद्र सिंह