सरायकेला:आदित्यपुर नगर निगम में चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दलो ने अपनी अपनी तैयारियां कर ली है। जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा मेयर के अलावा वार्ड पार्षदों तक की सूचना खुलेआम जारी कर दी गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा चितपट की नीति अपनाते हुए दिन के आधार पर चेहरे बदलकर समर्थन देते हुए देखा गया है। वहीं अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपने समर्थन की घोषणा कर रखी है। जहाँ भारतीय जनता पार्टी जैसी बड़ी टीम को जन आधार के नाम पर कुछ भी हाथ लगता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं पार्टी की इज्जत बचाने हर दिन रांची से बड़े चेहरे मेडिएटर बनकर पहुंचते हैं लेकिन होटलों के गरमा गरम नाश्ते चाय कॉफी की चुस्कियों के बाद शाम को अपने नजदीकी पत्रकारों के साथ फोटो सेशन करवा कर एक चर्चा की सूचना जारी कर दी जाती है। वहीं सरायकेला विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पार्टी के खिलाफ जाकर प्रत्याशी उतारना अब भारतीय जनता पार्टी के गले से नहीं उतर रहा है। माना जा रहा है कि अकेले चंपाई सोरेन भाजपा पर भारी पड़ रहे हैं। जहां वोटरों का समर्थन भी चंपाई सोरेन के प्रति ज्यादा रुझान दर्शा रहा है। वहीं चुनाव की रणनीति बनाने आए भाजपा नेता दिनभर चंपाई सोरेन को पानी, चाय, नाश्ता कर कोसने में ही बिता देते हैं और पत्रकारों की मदद से आला कमान तक खुद की पीठ थपथपाने के खबरों को दिखाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भाजपा को लज्जित ना होना पड़े लेकिन खरीद फरोख्त के लिए पूर्व से बदनाम भाजपा को शायद आदित्यपुर नगर निगम की सीट गवाने के बाद यही हथकंडा अपनाते हुए देखा जा सकता है।