संवाददाता: राजन साहू, कानपुर
कानपुर। कानपुर पूर्व में कथित लैंड जिहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि एक हिंदू दुकानदार की दुकान को रातों-रात गिरा दिया गया।
इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की कानपुर पूर्व इकाई ने धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर विरोध जताते नजर आए।
संगठन ने इसे हिंदू समाज के सम्मान से जोड़ते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन की ओर से कहा गया कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी और प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की।