आवास विहीनों की अनदेखी! नगला गिन्दा में नहीं खुला सामुदायिक शौचालय, रास्ता भी नहीं—ग्रामीणों में भारी रोष
फर्रुखाबाद। विकासखंड बढ़पुर की ग्राम पंचायत बीसलपुर तराई के मजरा नगला गिन्दा में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय आज तक चालू नहीं किया गया। हालत यह है कि शौचालय तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ते का निर्माण भी नहीं कराया गया, जिससे वह उपयोगहीन बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि नगला गिन्दा में बड़ी संख्या में परिवार आज भी आवास विहीन हैं। कई बार सूची बनाकर संबंधित अधिकारियों को सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिन लोगों ने आवास की मांग की है,
ग्रामीणों का आरोप है कि सूची में शामिल नामों के अलावा भी कई परिवार कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। बरसात और ठंड के मौसम में हालात और भी दयनीय हो जाते हैं। पात्र होने के बावजूद उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने, सामुदायिक शौचालय को तत्काल चालू करने और वहां तक पक्का रास्ता बनवाने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।सनोज पुत्र बांकेलाल
मनोज पुत्र वीरेंद्र
अरविंद कुमार पुत्र रामचंद्र
राम आसरे पुत्र बालकराम
रामदास पुत्र बालकराम
रामपाल पुत्र वीर सहाय
बबलू पुत्र श्रीराम
रिंकू पुत्र रामसेवक
रामप्यारी पत्नी रामपाल सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे
Raftaar Media | सच के साथ