सौरभ राय/ रफ्तार मीडिया

नई दिल्ली/ रांची:झारखंड में हाल ही में सम्पन्न हुए राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (इंडिया गठबंधन) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम विजयी हुए। उन्होंने ने गुरुवार को  राज्यसभा के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यसभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में देश के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्ण  ने उन्हें शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के साथ ही बैद्यनाथ राम  अब औपचारिक रूप से राज्यसभा सदस्य के रूप में जाने जाएंगे।

*शपथ ग्रहण के बाद  हुए भावुक कहा यह जीवन का ऐतिहासिक क्षण*
शपथ ग्रहण के बाद  बैद्यनाथ राम ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि झामुमो का शीर्ष नेतृत्व और गठबंधन द्वारा जिस विश्वास के साथ उन्हें यह अवसर दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य और जनता के हितों की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।

*झारखंड के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाने का लिया संकल्प*
बैद्यनाथ राम ने कहा कि राज्यसभा में उनकी प्राथमिकता झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्गों तथा वंचित समुदायों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े विषयों को संसद में प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया जाएगा।

*पलामू प्रमंडल से पहली बार राज्यसभा सांसद चुना जाना गर्व का विषय*
बता दें, पलामू प्रमंडल से पहली बार कोई जनप्रतिनिधि राज्यसभा पहुंचे हैं बैद्यनाथ राम से पूर्व कोई भी पलामू प्रमंडल से जुड़ा जनप्रतिनिधि राज्यसभा नहीं पहुंच पाए थे। लातेहार से राजनीतिक जीवन में प्रवेश करने वाले बैद्यनाथ राम पलामू प्रमंडल में झामुमो का मजबूत चेहरा बन चुके है उनके राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लिए जाने पर लातेहार की जनता के साथ साथ झामुमो के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।