खलारी/ पवन गुप्ता: बच्चा चोरी अफवाह है या हकीकत है लेकिन इस कदर लोगों के दिमाग में घर कर गया है कि इस सदमे से लोग उबर नहीं पा रहे हैं कि एक और मामला सामने आ जा रहा है। गुरुवार को चतरा जिला के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विजैन से एक संदिग्ध महिला को बच्चों को बहलाते फुसलाते देख कर महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाली और उक्त कथित बच्चा चोर महिला को घेर कर पकड़ लिया। महिला संभवतः हिंदी नही बोल पाती है या हिंदी नही जानने का बहाना बना रही थी। लेकिन यह मामला पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गया। लोगों की काफी भीड़ लग गया। बाद में स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और उक्त कथित रूप से बच्चे चोरी के आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिपरवार पुलिस उक्त महिला को पिपरवार थाना लगाकर पुछताछ कर रही है। लोगों ने बताया कि उक्त महिला के भाषा से पता चल रहा था कि महिला उड़ीसा की है। बताते चलें कि मंगलवार को पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा उतरी पंचायत अंतर्गत सीसीएल के 122 कालोनी से एक बच्ची को प्लास्टिक की बोरी में बंद कर तीन अज्ञात बच्चा चोर गिरोह के लोग ले जा रहे थे लेकिन मौके पर एक महिला द्वारा हल्ला मचाने के कारण बच्चा चोरों ने बच्ची को छोड़कर भागे निकले। बच्चा चोरी के अफवाह से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सावधानी बरतनी जरूरी है लेकिन अफवाह में किसी के साथ अभद्रतापूर्ण पेश नहीं आना चाहिए अगर इस तरह का संदिग्ध मामला सामने आता है तो सत्यता की गहराई से जांच करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।