(संवाददाता रोहित कुमार/ कुमार बिजनौर)
बिजनौर। सुहेलदेव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा विदुर की धरती बिजनौर में आए नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बिजनौर जिले के जिला अध्यक्ष अशोक राठौड़ ,जिला प्रमुख महासचिव चंद्रवीर सिंह डबास,प्रदेश सचिव विवेक कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष जलीलपुर अरुण, मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सकारात्मक सहयोग की बात कही।