पंचकूला । 19 से 21 जुलाई 2024 को मुकेश  बेडमिंटन हॉल अम्बाला कैंट में हुई 11वी हरियाणा  स्टेट कैडेट बॉयज एंड गर्ल्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हरियाणा के करीब 17- 18 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमे पंचकूला जिला के खिलाड़ियों ने बढ़- चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और इस स्टेट चैंपियनशिप में पंचकूला के बी. के . एम. विश्वास स्कूल के भरत और अवयुक्त ने अपने - अपने वर्ग मे कांस्य पदक हासिल किये। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल के माननीय डायरेक्टर साध्वी नीलिमा विश्वास जी व प्रधानाध्यापिका अंजू सिंगला जी ने छात्रों को मुबारकबाद दी और आगे बढ़ने के लिए  ढेर सारे आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी।