दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो बोकारो : बोकारो पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब दोनों अपराधी अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध की योजना बना रहे थे। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि जरीडीह पुलिस को सूचना मिली कि तिरो टोला रजवारडीह में कुछ अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सूचना पर गठित टीम ने छापेमारी कर घेराबंदी कर बिक्रम कुमार दास और विक्रम कुमार कपरदार को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान छज्जा एवं तकिया में छिपाकर रखे गए दो देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया गया है। एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा पुलिस इन दोनों अपराधियों के अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।