logo

कोलाबीरा में शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया


सरायकेला जिले के कोलाबीरा स्थित फुटबॉल मैदान में ATFA के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी 2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट के अंतिम दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मौजूद हजारों दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया।

अर्जुन मुंडा ने आयोजक समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे बड़े खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है।

17 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस फुटबॉल टूर्नामेंट में करीम नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम करीम नगर को ट्रॉफी के साथ 7 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं नेताजी स्पोर्टिंग की टीम उपविजेता रही, जिसे 5 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। दोनों सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को ढाई-ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS