ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेवर थाना क्षेत्र में चल रही स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को घेर लिया। हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि करीब 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय कई यात्री गहरी नींद में थे। अचानक बस में आग लगने के बाद अंदर धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला गया बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस के शीशे तोड़े गए। वहीं, बस में फंसे लोगों और शवों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई।

आग और धुएं की वजह से कुछ यात्री बेहोश भी हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए कुछ यात्रियों की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां बस में आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे को बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम योगी ने भी की मुआवजे की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत; 26 को सुरक्षित निकाला गया