बेरमो / बोकारो /मिथलेश कुमार:पेटरवार प्रखंड स्थित खुट्टा बाबा मंदिर परिसर में बोकारो जिला खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हीरालाल महतो ने की, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष अजित कुमार लोहानी को सचिव सुरेश महतो तथा नारायण कुमार गोराई को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।बैठक का संचालन सुरेश महतो द्वारा किया गया। इस मौके पर हीरालाल महतो, निर्मल महतो, अरुण कुमार महतो, अर्जुन प्रसाद अग्रवाल, विजय महतो, बीनू लाल महतो, श्याम सुंदर नायक, वृंदावन गोराई, जितेंद्र महतो, मुकेश कुमार, पानेशर महतो, भारत भूषण महतो सहित काफी संख्या में खाद बीज भण्डार के व्यवसायिक मौजूद थे।
,