संवाददाता: राजन साहू
कानपुर: ग्रीनपार्क स्टेडियम में UP T20 लीग के नॉकआउट मुकाबले शुक्रवार से शुरू हो गए। पहले मैच में नोएडा और काशी की टीमें आमने-सामने हैं।
मैच से पहले हुए टॉस में नोएडा की टीम ने जीत दर्ज की और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके साथ ही काशी को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला।
मुकाबले का शुभारंभ सांसद ने बेल बजाकर किया। इस मौके पर स्टेडियम में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि लीग के नॉकआउट चरण में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।