विरेन्द्र रॉय /हुगली: पश्चिम बंगाल सरकार की पहल पर ग्रामीण विकास और खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से हुगली के चुंचुड़ा रविंद्र भवन में एक रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई।
बैठक में मंत्री _दिलीप घोष_, हुगली के जिलाधिकारी _खुर्शीद अली कादरी_, हुगली जिला परिषद के अध्यक्ष _रंजन धारा_, विधायक सुबीर नाग, चंदनगर के एसडीओ, चुंचुड़ा सदर के एसडीओ और सभी पंचायत, बीडीओ, ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दिलीप घोष ने कहा कि पिछली सरकार में विकास के नाम पर बहुत भ्रष्टाचार हुआ है। चाहे अम्फान हो आवास घर हो या बाढ़ प्रभावित राहत तृणमूल नेताओं ने खूब भ्रष्टाचार किया है। यहां तक कि तृणमूल नेताओं के साले-भाई-भतीजों ने भी लूट मचाई है।
जिले-जिले में रिव्यू मीटिंग हो रही है और सर्वे भी हो रहा है। जो-जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उनमें से एक को भी नहीं बख्शा जाएगा। मालदह मंदिर विवाद को लेकर दिलीप घोष ने कहा ऐसे अनेको जगह पहले मंदिर था सब को उद्धार किया जाएगा, जब महाकालेश्वर मंदिर बन सकता है, काशी-विश्वनाथ मंदिर बन सकता है, मालदह में आदिनाथ शिव मंदिर भी बनवाया जाएगा