रोहित कुमार।।बिजनौर
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के भाई सुनील बंसल ने बताया कि उनको सिर्फ राजनेतिक षड्यंत्र के चलते फ़साने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्ष चंपतराय झूठा फसाकर भाजपा को टारगेट करना चाहता है। हालांकि विपक्ष अपने गलत मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा।
वीओ:सुनील बंसल ने बताया कि चंपतराय पिछले कई वर्षों से पैतृक घर नहीं आए हैं। उनके अनुसार वर्ष 2019 में भतीजे के विवाह समारोह में नजीबाबाद के एक बैंक्वेट हॉल में शामिल हुए थे और वहीं से वापस लौट गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि चंपतराय पारिवारिक जीवन से लगभग पूरी तरह अलग हो चुके हैं और परिवार के फोन भी बहुत कम उठाते हैं।
सुनील बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद चंपतराय का अधिकांश जीवन संगठन और सामाजिक कार्यों को समर्पित रहा। उनके मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद वे केवल चार-पांच बार ही अपने पैतृक आवास आए होंगे। उन्होंने चंपतराय पर लगाए जा रहे आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि विपक्ष उन्हें और भाजपा को निशाना बनाने के उद्देश्य से यह विवाद खड़ा कर रहा है। उनके अनुसार चंपतराय बेहद ईमानदार और असाधारण व्यक्तित्व के धनी हैं।
वहीं, पड़ोसियों ने भी चंपत राय के चरित्र की प्रशंसा करते हुए उन्हें "गंगाजल की तरह शुद्ध" बताया। उन्होंने कहा कि चंपतराय ने घर छोड़ने के साथ ही व्यक्तिगत जीवन का भी त्याग कर दिया था। पड़ोसियों ने यह भी दावा किया कि मीडिया में जिस "चंदनराय" को उनका भतीजा बताया जा रहा है, वह उनके परिवार का सदस्य नहीं है। परिवार के अधिकांश सदस्य नगीना से बाहर रहते हैं और वर्तमान में केवल एक भाई ही पैतृक आवास पर निवास कर रहे हैं।