रायपुर। पूर्व तटीय रेलवे सम्बलपुर मंडल के बृंदामल स्टेशन में बृंदामल-झारसुगुड़ा फ्लाईओवर लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से/होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

रद्द रहने वाली गाड़ी

दिनांक 21, 24 एवं 26 दिसम्बर 2026 को टिटलागढ़ एवं बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58213/58214  टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर निरस्त रहेगी |

विलंब से रवाना होने वाली गाड़ी

दिनांक 26 दिसम्बर 2026 को विशाखापत्तनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापत्तनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 04 घंटे विलंब से रवाना होगी |