संवाददाता राजन साहू, कानपुर
*कानपुर नगर।* कैबिनेट मंत्री व कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मंगलवार को कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा और विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला।
मंत्री ने सपा की पहली प्रत्याशी सूची पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दल पूरी तरह भ्रमित हैं। उन्होंने सपा पर जातीय समीकरणों के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाया।
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विपक्ष कभी एमवाई तो कभी पीडीए के नाम पर जनता को बांटने की कोशिश करता है। विपक्षी गठबंधन के भविष्य पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है।