संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर


बिजनौर। नवागत जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बिजनौर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने डबल लॉक कोषागार में आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से जिलाधिकारी का पदभार संभाला।
इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में नवागत जिलाधिकारी को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाअधिकारी, एसडीएम सदर तथा कोषाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, विकास कार्यों की प्रगति और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।