रांची: झारखंड के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रही RKDF University Ranchi ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय का दावा है कि यहां विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, उद्योग आधारित शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और बेहतर प्लेसमेंट सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
विश्वविद्यालय झारखंड सरकार के अधिनियम के तहत स्थापित है और UGC के सेक्शन 2(f) से मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा यह Association of Indian Universities (AIU) का सदस्य है। कानून और फार्मेसी जैसे पाठ्यक्रमों के लिए BCI और PCI की स्वीकृति भी प्राप्त है।
करीब 7 एकड़ में फैले परिसर में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल ई-लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, वाई-फाई कैंपस, लैंग्वेज लैब, स्पोर्ट्स सुविधाएं और रैगिंग मुक्त वातावरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी, लाइफ साइंस, बेसिक एंड एप्लाइड साइंस तथा आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज समेत कई संकायों में पढ़ाई की सुविधा है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू तैयारी और करियर काउंसलिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों के लिए विश्वविद्यालय विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं भी संचालित कर रहा है। इनमें स्टेट बोर्ड टॉपर्स के लिए 100 प्रतिशत तक शुल्क छूट, जिला और स्कूल टॉपर्स के लिए विशेष स्कॉलरशिप, ई-कल्याण एवं NSP स्कॉलरशिप, फ्री ट्रांसपोर्ट, यूनिफॉर्म और स्किल सर्टिफिकेट कोर्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विश्वविद्यालय का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्री इंटरैक्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।