रफ्तार मीडिया/गिरिडीह : शास्त्री नगर मोहल्ला में दवा इंडिया और थायरोकेयर लैब का उद्घाघाटन गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने फीता काटकर की। उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ये दोनों संस्थान अहम भूमिका निभाएगा। इस शुभ उद्धघाटन मै उपमहापौर सुमित कुमार गुप्ता ,सलूजा गोल्ड के निदेशक अमरजीत सिंह सलूजा समेत कई सम्मानित अतिथि शामिल हुए। गिरिडीह के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक रमेश राम के सुपुत्र डॉक्टर आनंद के द्वारा दवा इंडिया और थायरोकेयर लैब खोला गया है। डॉ आनंद कुमार ने कहा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।