लोकेशन बोदवल, मुंडेरवा बस्ती। प्रमोद यादव 
 रविवार की देर  रात्रि  22:45 बजे  पीआरबी 5521 द्वारा सूचना दिया गया कि थाना मुण्डेरवा क्षेत्र के ग्राम बोदवल में दो बच्चे शाम 4:30 बजे के करीब से गायब है, अभी तक मिले नहीं है उक्त सूचना पर मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह तत्काल पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि 8वर्षीयअनुज पुत्र हरिगोविन्द  एवं 9वर्षीय गणेश पुत्र गोपाल  निवासी ग्राम बोदवल, अपने ही गांव के ही  6वर्षीय युवराज पुत्र अमृत कन्नौजिया के साथ  गांव के पोखरे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अनुज एवं गणेश पोखरे में डूब गए, जबकि युवराज भयवश घटनास्थल से अपने घर लौट आया। पूछताछ के दौरान युवराज द्वारा अपने परिजनों को उक्त घटना की जानकारी दी गई, जिसके उपरांत परिजनों द्वारा पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सहायता से पोखरे में दोनों बच्चों की तलाश प्रारंभ कराई गई। तलाश के दौरान दोनों बच्चों के शव पोखरे से बरामद कर लिया गया । मृतकों के परिजन से तहरीर प्राप्त कर शव को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया।