सौरभ रॉय/रफ्तार मीडिया
रांची:झारखंड क्रिस्चियन यूथ एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित गेस्ट हाउस सभागार मे क्रिसमस कार्निवल 2026 के पोस्टर का में लोकार्पण किया गया। पोस्टर लॉन्चिंग समारोह में मसीही समाज के धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्निवल के आयोजन, तिथि और निर्धारित मार्ग की जानकारी साझा की गई।आगामी 10 दिसंबर को आयोजित होने वाला क्रिसमस कार्निवल लोयला से शुरू होगा। यहां से डंगरा टोली चौक होते हुए कार्निवल अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेगा। आयोजन के माध्यम से प्रेम, शांति, भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया जाएगा। साथ ही झारखंड की मसीही संस्कृति, परंपरा और क्रिसमस उत्सव की झलक भी देखने को मिलेगी।
क्रिसमस कार्निवल वर्षों से समाज को एकजुट करने का माध्यम रहा है
इस अवसर पर एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अलबिन लकड़ा ने कहा कि क्रिसमस कार्निवल वर्षों से समाज को एकजुट करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्रिसमस के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का माध्यम रहा है। इस वर्ष भी कार्निवल को उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।एसोसिएशन ने मसीही समाज, चर्च के अगुवाओं, युवाओं और आम नागरिकों से 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले क्रिसमस कार्निवल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
इनकी रही उपस्तिथि
पोस्टर लोकार्पण समारोह में एसोसिएशन के केंद्रीय संरक्षक सुजीत कुजूर, केंद्रीय अध्यक्ष अलबिन लकड़ा, केंद्रीय महासचिव विकास तिर्की, अमरदीप करकेट्टा, गोबिंद टोप्पो, आकाश बारा, आकाश तिर्की और निश्छल सोय उपस्थित रहे। झारखंड बिशप काउंसिल की ओर से बिशप अनिल रेवन, बिशप सुरेश सांगा, जयवंत तिर्की और मनमोहन पंडा भी शामिल हुए।इसके अलावा लोयला छात्रावास के अध्यक्ष मंडल से अनलदीप कुजूर, बसंत एक्का, सुमित लकड़ा, पुनीत लकड़ा और प्रोफेसर बिलासीयूसिस पन्ना सहित सिविल सोसाइटी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।