सरायकेला :आदित्यपुर सतबहिनी-जमालपुर स्थित श्री श्री चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर के निर्माण कार्य में मंगलवार को छत ढलाई का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। झामुमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने पूजा-अर्चना कर छत ढलाई निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर के निर्माण कार्य में सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य और संतोष की बात है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा मंदिर निर्माण कार्य के सफल एवं निर्विघ्न रूप से पूर्ण होने की प्रार्थना की।गणेश महाली ने कहा कि जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों और स्थानीय श्रद्धालुओं को भी शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सिकंदर सिंह, मृत्युंजय शाह, गौतम शाह, नागेंद्र सिंह, लखपति सिंह, रोशन शाह, संतोष झा, अशोक सिंह, रोहित सम्राट, कृष्णा पंडित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।