संवाददाता - राजन साहू

कानपुर।सिविल लाइंस स्थित हनीमैन चौराहे पर बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सुबह से ही भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि हनीमैन चौराहे पर पिछले कई वर्षों से बुढ़वा मंगल पर भंडारे की परंपरा चली आ रही है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनसेवा के साथ कौमी एकता को मजबूत करना है।

इस अवसर पर ख्वाजा गुलजार, अनुराग मिश्रा, विशाल जायसवाल, अनुभव जायसवाल, साकिब वकील, डॉ. हेमंत मोहन, शाहनवाज खान, फिरोज अंसारी, विक्रम सिंह, अमित मिश्रा, राहुल शर्मा, अली इमाम सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे और सभी ने सेवा कार्य में सहयोग किया।