दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जामताड़ा शहर के बुधुडीह स्थित भाजपा जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया। वही जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। युवाओं को देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देना चाहिए। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह भैया, मोहन शर्मा, सुकमार सरखेल, दिलीप हेम्ब्रम, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, भाजपा नेता सुनील हांसदा, महेंद्र मंडल, दुबराज मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, निमाई सेन, कार्यालय मंत्री रमेश पंडित, पिंटू गुप्ता, जिप सदस्य जिमौली बास्की, अबीता हांसदा, जिला परिषद उपाध्यक्ष फूलकुमारी देवी, डब्लू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।