झारखंड भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद  दीपक प्रकाश ने  केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से झारखंड राज्य में घरेलू हवाई यात्रियों से सम्बंधित जानकारी मांगी है. दीपक प्रकाश ने  एक सवाल के माध्यम से केंद्रीय नगर विमानन मंत्री जानना चाहा कि क्या झारखंड में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है तथा झारखंड में विमान सेवाओं के लिए भावी योजना क्या है?प्रकाश के सवालों के जबाब में केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा की अनुसूचित भारतीय प्रचालकों द्वारा अपने अनुसूचित घरेलू प्रचालनों पर झारखंड राज्य के शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या वर्ष 2022-23 में 24.79 लाख से बढ़कर वर्ष 2023- 24 में 27.43 लाख हो गई है जो लगभग 10.64% की वृद्धि है. मोहोल ने बताया कि क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान देश का आम नागरिक (आरसीएस-उड़ान) के अंतर्गत वर्तमान में झारखंड राज्य में देवघर-कोलकाता-देवघर देवघर-पटना-देवघरदेवघर-रांची-देवघरजमशेदपुर-कोलकाता-जमशेदपुर आरसीएस मार्गों का प्रचालन हो रहा है. मोहोल ने यह भी बताया कि आरसीएस-उड़ान योजना के विभिन्न दौरों के अंतर्गत बोकारो दुमका और हजारीबाग को जोड़ने वाले मार्ग चयनित एअरलाइन में हवाईअड्डा तैयार हो जाने पर हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी.