West Bengal Politics: देश के महान नेता और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पोती दीपनिता मुखर्जी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पिछले 70-80 सालों से बंगाल में उनके दादाजी (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी) के नाम और यादों को पूरी तरह से मिटाने की कोशिश की जा रही थी। दीपनिता मुखर्जी ने इतिहास को दोबारा जिंदा करने के लिए बीजेपी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आज डॉ. मुखर्जी की विरासत को जो सम्मान मिल रहा है, उससे उनका परिवार बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
दीपानिता मुखर्जी ने कहा कि हम यह बताना चाहते हैं कि इस दिन को महसूस करके हम कितने खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। पिछले 70 से 80 सालों से, खासकर यहां पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की यादों को पूरी तरह मिटाने की पूरी कोशिश की गई।
हम मौजूदा BJP सरकार को इस इतिहास को फिर से जिंदा करने और खासकर बंगाल और हिंदुत्व के बारे में डॉ. मुखर्जी के योगदान को लोगों की सोच में वापस लाने के लिए दिल से बधाई देते हैं