ओम प्रकाश तिवारी/मोतिहारी
पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छतौनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों एवं विभिन्न वारंटी मामलों में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं—
छतौनी थाना कांड संख्या 233/26 एवं 416/26 (उत्पाद कांड) के 02 अभियुक्त
TR No. 3319/22 के 01 अभियुक्त
TR No. 1512/26 के 01 अभियुक्त
TR No. 263/26 के 01 अभियुक्त
इस प्रकार कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियान रहेगा जारी
मोतिहारी पुलिस ने बताया कि जिले में शराब तस्करी, अवैध कारोबार तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान भी जारी रहेगा।
मोतिहारी पुलिस ने आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।