अभिषेक गुप्ता /मांडर:मांडर प्रखंड के मंदरो गांव में मंगलवार को हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह भव्य मारुति महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर करीब 11 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
महायज्ञ की शुरुआत जलेश्वर महादेव मंदिर से पवित्र जल उठाकर की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस स्थल पर स्वयं भगवान शिव ने नदी को फाड़कर प्रकट हुए थे, जिसके कारण इस स्थान की विशेष धार्मिक महत्ता मानी जाती है। यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अनुष्ठान में भाग लिया।
कार्यक्रम में हटिया विधानसभा क्षेत्र के नेता ओम शंकर गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि आज भी लोगों में धार्मिक परंपराओं और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था और विश्वास कायम है।